Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राज ठाकरे के खुला खत के बाद मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू, मनसे नेताओं को पुलिस का नोटिस

by Prahlad • May 4, 2022
Advertisement
Ad

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक प्रेस रिलीज के जरिए हिंदुओं से अपील की 4 मई को अगर लाउडस्पीकर से अजान होती है तो, उन्हीं जगहों पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएं। राज ठाकरे ने कहा है कि, लाउडस्पीकर धार्मिक मुद्दा नहीं, यह एक सामाजिक मुद्दा है।
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर सियासत जारी है। इस जंग के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने साफ कर दिया है कि, अगर आज यानी 4 मई को लाउडस्पीकर से अजान हुई तो वो लाउडस्पीकर से ही हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उनके इस खुला खत के बाद मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने मनसे नेताओं को नोटिस जारी किया है और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। उधर राज ठाकरे के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वहीं, लाउडस्पीकर विवाद के बीच मनसे की ओर से मंदिर में महा आरती की घोषणा के बाद पुणे के कस्बा पेठ इलाके में पुनेश्वर हनुमान मंदिर के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

प्रेस रिलीज जारी कर कही ये बातरू बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक प्रेस रिलीज के जरिए हिंदुओं से अपील की 4 मई को अगर लाउडस्पीकर से अजान होती है तो, उन्हीं जगहों पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएं। उन्होंने कहा कि तभी इन्हें इससे होने वाली परेशानी का पता चलेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.