Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वीडियो: मुंबई पुलिस बैंड ने बजाया धांसू बॉलीवुड सांग, धुन सुनकर हो जाएंगे दंगे

by Raju Chaurasia • May 9, 2022
Advertisement
Ad

खाकी स्टूडियो, संगीत बैंड में केवल और केवल पुलिस अधिकारी हैं । ये बैंड अक्सर लोकप्रिय हॉलीवुड और बॉलीवुड धुनों को रिक्रिएट करते हैं। ये धुन साल 1967 में आई, शम्मी कपूर अभिनीत फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस से है। इसका एk गाना अजी, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगाकी धुन बैंड ने तैयार की है।

मुंबई पुलिस विभाग सोशम मीडिया पर क्रिएटिव वीडियो पोस्ट करता रहता है। मुंबई पुलिस का म्यूजिक बैंड तो लाजवाब है। कई मर्तबा इसके शानदार धुने बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर को सोचने के लिए मजबूर कर देती है।

सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती है। इंटरनेट यूजर्स के सवालों के जवाब भी आपको यहां मिल जाएंगे। मजाकिया वन-लाइनर्स के साथ सांसारिक सवालों के जवाब देने के लिए, मुंबई पुलिस हमेशा जनता की पसंदीदा रही है। इसकी पॉप्युलेरिटी में इजाफा तब हुई जब इसने अपना म्यूजिक बैंड शुरु किया। खाकी स्टूडियो, संगीत बैंड में केवल और केवल पुलिस अधिकारी हैं । ये बैंड अक्सर लोकप्रिय हॉलीवुड और बॉलीवुड धुनों को रिक्रिएट करते हैं।

https://twitter.com/MumbaiPolice/status/1523506691769126912?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1523506691769126912%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FMumbaiPolice%2Fstatus%2F1523506691769126912%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw

अब, खाकी बैंड एक बार फिर धूम मचाने को तैयार है, पुरुष बैंड ने एक सुरील गाने की धुन, बैंड पर तैयार की है। ये धुन साल 1967 में आई, शम्मी कपूर अभिनीत फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस से है। इसका एk गाना अजी, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगाकी धुन बैंड ने तैयार की है। फिल्म में ये गाना शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था। इस गीत को आवाज मोहम्मद रफी ने दी थी। इस गाने को खाकी बैंड ने बैहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। पुलिस का ये अंदाज निश्चित ही आपको पसंद आएगा। पुलिस ने उसी गाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

वीडियो में पुलिस बैंड के सदस्य सैक्सोफोन, तुरही, शहनाई और बांसुरी जैसे वाद्ययंत्रों पर धुन बजातेहुएदिख रहे हैं। इसमें बीच-बीच में फिल्म के ओरिजनल शॉट भी दिखाए गए हैं। फिल्म के ट्रैक को संगीत निर्देशक जोड़ी, शंकर-जयकिशन ने संगीतबद्ध किया था।

वीडियो के साथ, मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, “ऐसा मौका फिर कहा मिलेगा! खाकी स्टूडियो आपकी शामों (और सुबह) को सुखद बनाने के लिए आपके लिए एक राग प्रस्तुत करता है!” हैशटैग के साथ, “म्यूजिकल मंडे” और “मुंबई पुलिस बैंड”।

‘श्रीवल्ली’गाना कर चुकी है पेश
मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि इस साल मार्च में, खाकी स्टूडियो ने फिल्म पुष्पा से श्रीवल्ली गीत की धुन तैयार की थी। इस गीत को पेश करने के साथ ही मुंबई पुलिस ने कहा, “खाकी स्टूडियो रुकेगा नहीं ! हमने मुंबईकरों को ‘श्रीवल्ली’ की धुन पर झूमते देखा और अब इसमें शामिल होने का फैसला किया!”

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.