Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मृत सागर: इस सागर में कोई डूब नहीं सकता है, न ही कोई जीव जिंदा रहता है !

by Raju Chaurasia • May 27, 2022
Advertisement
Ad

इस दुनिया में ऐसे कई प्राकृतिक अजूबे मौजूद है, जिनके बारे में जितना जानो कम होता है| ऐसी कई जगहें है जिन्हें अभी भी ढूंढ़ना बाकी है| इनमे से ही एक अजूबे मृत सागर के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे है| मृत सागर में कोई डूब नहीं सकता है। हमेशा तैरता रहता है।

 

ajab-jankari-dead-sea-mrit-sagar-मृत सागर

इजराइल में स्थित मृत सागर सच में किसी अजूबे से कम नहीं है| ये दुनिया का सबसे छोटा और कम जगह में फैला हुआ समुद्र है| यह समुद्र करीब 48 मील लंबा, 15 मील चौड़ा और पृथ्वी की सतह से लगभग १,३७५ फुट गहरा है| यह सागर समुद्र तल से करीब 1388 फ़ीट नीचे पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर है|

ajab-jankari-dead-sea-mrit-sagar-मृत सागर

वैसे तो हर समुद्र का पानी खारा होता है, मगर मृत सागर का पानी दुसरे समुद्रों की तुलना में ३३ प्रतिशत ज्यादा खारा है| इस सागर का पानी इतना खारा है कि इसमें ना तो कोई जीव जीवित रह सकता है और ना ही कोई वनस्पति, इसी कारण से इसका नाम मृत सागर पड़ा|

ajab-jankari-dead-sea-mrit-sagar

मृतसागर में पोटाशियम, ब्रोमाइड, मेग्नेशियम, कैल्शियम, जिंक और सल्फर जैसे खनिज लवण के काफी मात्रा में होने के कारण इसके पानी और नमक का इस्तेमाल खाने या पीने के लिए उपयोग में नहीं कर सकते है|

आपको बता दें कि मृत सागर का खारा पानी नीचे की ओर बढ़ता है और इस खारे पानी का भार इतना ज्यादा है कि इस पानी में सीधे लेट जाने पर कोई डूबता नहीं है और बिना किसी डर से आसानी से तैर सकता है|

मृत सागर की इस खूबी और इसके आस-पास फैले सौंदर्य की वजह से साल 2007 में इसे विश्व के सात अजूबे में चुनी गयी 28 जगहों की सूची में शामिल किया गया था| पर मृत सागर के पक्ष में ज्यादा वोट नहीं मिलने की वजह से इसे 7 अजूबों में शामिल नहीं किया गया|

हैरत की बात यह है कि मृत सागर के जल में कई औषधीय गुण भरे हुए है| इससे कई लाइलाज रोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है| वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समुद्र में मिलने वाला नमक और खनिज लवण मूल्यवान है| इस सागर के पानी के किनारे की काली मिट्टी और नमक से यहाँ विभिन्न स्पा और मड थेरेपी के जरिये इलाज किया जाता है|

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.