Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इस वीडियो को 64 लाख लोगों ने देखा, चूहा फंस गया कुत्तों में!

by Raju Chaurasia • June 2, 2022
Advertisement
Ad

कुत्ता बिल्ली पर झपटता है और बिल्ली चूहे पर। अब तक बताई-सुनाई गई कहानियों में इन तीनों के बीच झपटमारी का यही क्रम रहा है। मगर इस वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, यह बेहद चौंकाने वाला है। इस वीडियो में बिल्ली बीच में कहीं नहीं है और एक चूहा दर्जनों खूंखार कुत्तों के बीच में फंस गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो न्यूयार्क के किसी पार्क का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पार्क में कुत्तों के साथ-साथ उनके मालिक भी खड़े हैं। मगर पता नहीं कहां से इन कुत्तों के बीच एक चूहा आ जाता है। गलती समझ में आने और जान सांसत में पड़ी देख वह इधर-उधर भागता है, मगर कुत्तों की नजर से वह बच नहीं सका। इसके बाद उसका जो हाल हो रहा है, वह आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं।

https://twitter.com/dinfowars/status/1529219151965089792?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1529219151965089792%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2Fdinfowars%2Fstatus%2F1529219151965089792%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw

यह वायरल वीडियो अब तक करीब 64 लाख बार देखा जा चुका है। करीब दो लाख 95 हजार लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं, 38 हजार 300 लोगों ने इसे पोस्ट को रीट्वीट किया है, जबकि 12 हजार से अधिक यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किए हैं। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है लाइव फ्रॉम न्यूयार्क सिटी।

यह वीडियो अमरीकी शहर न्यूयार्क के किसी पार्क का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पार्क में दर्जनों कुत्ते हैं। कुत्तों के साथ उनके मालिक भी हैं। वहीं, कहीं से एक चूहा आ गया, जिसे देखकर कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। बुरी तरह वे उसे मुंह में पकड़-पकड़कर उछाल भी रहे हैं। वहीं, मालिक अपने-अपने कुत्तों को रोकने की कोशिश करते भी दिख रहे हैं, मगर कुत्तों पर ऐसा जुनून सवार है कि वे फिलहाल किसी को भी सुनने के मूड में नहीं दिख रहे।

ये कुत्ते स्ट्रीट डॉग्स नहीं बल्कि, पालतू दिख रहे हैं। वे चूहे पर हमला कर रहे। पार्क में उसे दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ रहे। कोई उसे मुंह से काट रहा, तो कोई हवा में उछाल रहा। फुटबाल की तरह उसे यहां से वहां और वहां से यहां किया जा रहा है। वह जान बचाने की कोशिश करता, तब तक किसी कुत्ते की पकड़ में आ जाता।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.