Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भगवान बद्रीनाथ के छत्र के नाम पर जालसाजी, मथुरा से धोखाधड़ी के आरोप में पंजाब से गिरफ्तारी

by यूनिक समय • February 19, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। होली गेट क्षेत्र में जीएम सर्राफा काम्पलैक्स स्थित कान्हा जेम्स एंड आर्ट गैलरी से भगवान बद्रीनाथ के लिए बेशकीमती हीरा पन्ना जड़ित छत्र बनवाने के बाद रुपये न देने वाले एक जालसाज योगेश्वर सूद को पुलिस लुधियाना से गिरफ्तार कर लाई।

इस जालसाज को गैर जमानती वारंट के आधार पर पकड़ा गया है। उसे अदालत में पेश किया, लेकिन अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी, उसके बाद उसे जेल भेज दिया। धोखाधड़ी के मामले में नामजद का बड़ा भाई ज्ञानेंद्र सूद अभी फरार चल रहा है।

गौरतलब है कि लुधियाना (पंजाब) निवासी ज्ञानेंद्र सूद और योगेश्वर सूद ने 31 अगस्त 2019 को भगवान बद्री विशाल के लिए शहर की फर्म पीके ज्वेलर्स से 1.31 करोड़ रुपये कीमत का हीरा जड़ित छत्र ऑर्डर देकर बनवाया था। छत्र लेने के दौरान दोनों भाइयों ने जल्दी ही रुपये देने का वादा किया था।

जानकारी के अनुसार एक भागवाताचार्य ने सूद बंधुओं की मुलाकात फर्म के स्वामी प्रवीण अग्रवाल एवं प्रभात अग्रवाल से कराई थी।
भागवताचार्य की सहमति पर साढ़े तीन किलो सोने से बना हीरा पन्ना मानिक जड़ित बद्री विशाल का छत्र सूद बंधुओं को विश्वास में दे दिया गया। काफी दिन बीतने पर भी बार-बार छत्र की कीमत मांगने पर सूद बंधुओं ने रुपए नहीं दिए। आरोप लगाया कि उल्टे फोन पर गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जाती रही। फर्म स्वामी ने दोनों भाइयों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करायाा। पुलिस ने मामले में चार्ज शीट लगाने के बाद एसीजेएम प्रथम की अदालत से आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करा लिए। इसी आधार पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.