Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा नेता की हत्या, चौबीस घंटे में दो हत्याओं के बाद तनाव!

by Raju Chaurasia • December 19, 2021
Advertisement
Ad

तिरुवनंतपुरम। केरल में राजनीतिक हत्याओंका दौर थम नहीं रहा है। अलपुझा जिले में भारतीय जनता पार्टी नेता रंजीत श्रीनिवासन की रविवार सुबह हत्या कर दी गई। रंजीत श्रीनिवासन भाजपा ओबीसी (OBC) मोर्चा के राज्य सचिव थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2016 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। पीपल्स फ्रंट ऑफ इंडिया पर इस राजनीतिक हत्या का आरोप लगा है। इसी जिले में शनिवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य सचिव केएस शान की हत्या कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दोनों हत्याओं की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हत्याओं के मद्देनजर अलपुझा शहर में धारा 144 लगा दी गई है। अलपुझा के जिलाधिकारी ए अलेक्जेंडर ने हालात सामान्य होने का दावा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने पीएफआई कार्यकर्ताओं को आतंकी बताते हुए मुख्यमंत्री पी विजयन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि केरल में आए दिन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस, पीएफआई और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आती रहती हैं। इससे पहले भी राज्य में कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं की ही केरल में हत्याएं हुई हैं। माकपा, कांग्रेस और पीएफआई कई कार्यकर्ताओं की राज्य में हत्या हो चुकी हैं।

केरल के पठानममिट्टा जिले के पेरिंगारा में 2 दिसंबर को माकपा(CPI M) नेता संदीप कुमार की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। 34 वर्षीय संदीप कुमार पर हमलावर ने चाकू से 11 वार किए। पुलिस के अनुसार मृतक पार्टी का स्थानीय सचिव था। घटना 2 दिसंबर की रात 8.30 बजे की है। घटना की जानकारी मीडिया को पार्टी के राज्य सचिव ने दी। इस मामले को लेकर राजनीति गहराने लगी है।

नवंबर में RSS कार्यकर्ता का मर्डर हुआ
पलक्कड़ जिले में 15 नवंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के कार्यकर्ता 27 वर्षीय एस संजीत(S. Sanjit) की 50 से अधिक बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में PFI की राजनीति शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया(SDPI) के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.