Sun, Aug 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: अगस्त के पहले दिन कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹192 हुआ सस्ता; ATF के दामों में ₹5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

by Tarun Bhardwaj • August 2, 2026
Commercial LPG cylinder becomes cheaper on the first day of August

Breaking: अगस्त के पहले दिन कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹192 हुआ सस्ता; ATF के दामों में ₹5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता और कारोबारियों को एक बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। 1 अगस्त की सुबह से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹192 घटा दिए गए हैं। हालाँकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे पुरानी दरों पर ही उपलब्ध रहेंगे।

₹192 सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा लगातार दूसरे महीने कटौती किए जाने से बीते दो महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कुल ₹375.50 सस्ता हो चुका है, जिसमें 1 जुलाई को ₹183.50 और अब ₹192 की कटौती शामिल है। इस नई कटौती के बाद दिल्ली में 19 किग्रा का कमर्शियल सिलेंडर ₹2,930 से घटकर ₹2,738 में मिलेगा, जबकि पटना में इसकी कीमत ₹3,018 और लखनऊ में ₹2,860.50 हो गई है। इसके अलावा व्यावसायिक उपयोग वाले 5 किलोग्राम के ‘छोटू सिलेंडर’ के दाम में भी ₹46.50 की कटौती की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और छोटे दुकानदारों के परिचालन खर्च में कमी आएगी और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय संकट के बाद दामों में आ रहा सुधार

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में तनाव और अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों के कारण मार्च से जून के बीच एलपीजी की कीमतों में काफी बढ़ोतरी देखी गई थी। दिल्ली में जो कमर्शियल सिलेंडर जनवरी में ₹1,691.50 का था, वह जून तक बढ़कर ₹3,113.50 के स्तर पर पहुँच गया था। हालाँकि, अब कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति सामान्य हो चुकी है और सरकार द्वारा लगाई गई अस्थायी पाबंदियां भी हटा ली गई हैं।

ATF के दाम ₹5 प्रति लीटर बढ़े

एक तरफ जहाँ एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है, वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने एविएशन टरबाइन ईंधन (ATF) यानी हवाई ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 1 अगस्त से प्रभावी नई दरों के अनुसार घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF की कीमत ₹110 प्रति लीटर से बढ़कर अब ₹115 प्रति लीटर हो गई है। हवाई ईंधन में प्रति लीटर ₹5 की इस वृद्धि से विमानन कंपनियों का परिचालन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर हवाई यात्रा के किरायों पर देखने को मिल सकता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, रचा इतिहास; यशवीर सिंह को मिला कांस्य

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन CWG 2026 में प्रीति पवार का धमाकेदार प्रदर्शन पेपर लीक रोधी संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में टारगेट किलिंग IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित शहजाद पूनावाला की BJP से इस्तीफे की अटकलें तेज