Wed, Sep 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

EPF Salary Limit Raised: पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000

by Tarun Bhardwaj • September 16, 2026
Government's major decision on PF pension

EPF Salary Limit Raised: पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा को ₹15,000 प्रति माह से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सितंबर 2014 में इस सीमा को ₹6,500 से बढ़ाकर ₹15,000 किया गया था। पिछले एक दशक में बढ़ते वेतन स्तर और जीवनयापन की लागत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा EPFO सुरक्षा चक्र का दायरा

वेतन सीमा में इस बढ़ोतरी से ₹15,000 से ₹25,000 के बीच प्रतिमाह कमाने वाले लाखों नए कर्मचारी सीधे तौर पर औपचारिक सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ जाएंगे। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के साथ-साथ कर्मचारियों को अब कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा योजना (EDLI) का भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।

इस व्यवस्था में शामिल होने से कर्मचारियों की बचत, पेंशन और जीवन बीमा सुरक्षा अधिक व्यवस्थित होगी, जिससे उनके और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित बनेगा। सरकार के इस फैसले से देश में औपचारिक रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

कंपनियों को भी अपने कर्मचारियों को लंबे समय तक अपने साथ जोड़े रखने और एक स्थिर वर्कफोर्स तैयार करने में मदद मिलेगी।

सरकारी खजाने पर पड़ेगा ₹11,339 करोड़ का वार्षिक बोझ

इस फैसले को लागू करने के लिए सरकार को अपने बजटीय आवंटन में बड़ी बढ़ोतरी करनी होगी। सरकार द्वारा लगाए गए अनुमान के अनुसार, इस कदम से सालाना करीब ₹11,339 करोड़ का सरकारी खर्च आएगा, जबकि वर्तमान बजटीय सहायता लगभग ₹10,250 करोड़ है। आगामी पांच वर्षों में इस योजना पर कुल अनुमानित खर्च ₹56,696 करोड़ होने की संभावना है।

कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी और पीएफ अंशदान पर इसका वास्तविक असर उनकी टेक-होम वेतन संरचना पर निर्भर करेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय जल्द ही इस नए नियम को लागू करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक और वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं दिग्गज अभिनेत्री अंबिका; कहा- ‘ऐसी स्थिति में होती तो विवादों से बचती’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’