Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इंटरव्यू: यदि आप तुलसीदास होते तो रामायण में कौन सा अंक नहीं लिखते, कैंडिडेट ने दिया ऐसा जवाब…

by Raju Chaurasia • August 5, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को अपने सब्जेक्ट के अलावा दूसरे विषयों की भी जानकारी रखनी होती है। क्योंकि कैंडिडेट्स के लिए जितना टफ प्री और मेंस होता है उतना ही टफ इंटरव्यू होता है। इंटरव्यू में जनरल नॉलेज विषय से सवाल जरूर पूछे जाते हैं इसके साथ-साथ UPSC इंटरव्यू के सवाल कैंडिडेट्स की तर्कशक्ति परखने के लिए पूछे जाते हैं। कभी-कभी ये सवाल धर्म से जुड़े होते हैं तो कभी-कभी व्यक्तिगत। ऐसे सवालों के पूछे जाने का मकसद होता है कैंडिडेट्स के निर्णय लेने की क्षमता को देखने का क्योंकि कम समय में तर्कशक्ति या रीजनिंग के सवालों को समझने के लिये आपको दोगुना दिमाग लगाना पड़ता है। तो आइए हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रिकी बताते हैं।

सवाल: एक ऊंट का मुंह उत्तर में है, एक का दक्षिण में तो क्या वो एक ही बर्तन में खाना खा सकते हैं?
जवाब: जी हां, क्योंकि वो एक दूसरे के आमने-सामने बैठे हैं।

यदि आप तुलसीदास होते तो रामायण में कौन सा अंक नहीं लिखते?
जबाव- तुलसी दास ने पूरी तरह से संतुलित लिखने का प्रयास किया है। हालांकि उन्होंने बाल्मीकि जी की लिखी रामायण से बहुत सी बातें छोड़ दी थीं। लेकिन मुझे नहीं चलता है मैं मौजूदा रामायण में से किसी अंक को हटा सकता हूं।

साइना नेहवाल और पीवी सिंधु में कौन बेहतर खिलाड़ी कौन है?
जवाब- सर, दोनों के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती है। दोनों अपने ही अंदाज में खेलती हैं। हां जहां तक बैडमिंटन खेल के हिसाब से देखें तो पीवी सिंधु की हाइट उनके लिए फायदेमंद है।

नंबर क्या है?
जवाब- जिसे गिना जा सकता है उसे नंबर कहते हैं। नबंर गिनने का एक संकेत है।

सवाल- बांग्लादेश की सीमा किन-किन राज्यों से लगती है?
जवाब- पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम , मिजोरम तथा मेघालय

सवाल- भारत को अमेरिका और रूस में से किस देश को अपना पार्टनर बनाना चाहिए?
जवाब- किसी एक देश को हमें पार्टनर नहीं बनाना चाहिए क्योंकि भारत शुरू से ही गुटनिरपेक्षता की नीति पर चला है। संबंध दोनों देशों से स्थापित किए जा सकते हैं पर किसी को पार्टनर बनाना हमारे लिए सही नहीं है।

सवाल- इंजीनियरिंग पढ़ने के बाद ही सिविल सर्विस की तैयारी का ख्याल क्यों आता है?
जवाब- ऐसा नहीं है कि सिर्फ इंजीनियरिंग करने के समय ही सिविल सर्विस की तैयारी का ख्याल आता है। इंजीनियरिंग से जो टेक्निकल नॉलेज मिलती है उससे IAS के एग्जाम में मदद मिलती है। दूसरा आपको एक ऐसा माहौल मिलता है जहां आप अपने फ्यूचर के बारे में कई विकल्पों पर सोच सकते हैं। नौकरी तो इंजीनियरिंग के बाद भी मिल सकती है।

सवाल- किसी भ्रष्ट डिपार्टमेंट की आपको जिम्मेदारी दी जाए तो क्या करेंगे?
जवाब- सबसे पहले तो मैं अपने अधिकारियों से इसकी शिकायत करूंगा लेकिन अगर मुझे लगता है अधिकारी भी भ्रष्ट है तो मैं उसके खिलाफ सबूत के साथ शासन को जानकारी दूंगा औऱ अपने से नीचे काम करने वाले भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लूंगा।

सवाल- सिविल सर्विस में चयनित होने के बाद समाज को क्या देंगे आप?
जवाब- मैं अगर इस पद में चयनित होता हूं तो सबसे पहले समाज को वो देने की कोशिश करूंगा जौ मैंने सीखा है और उनके सुधार के लिए जरूरी है। मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने की कोशिश करूंगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.