Tue, Sep 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: कोसीकलां में सराफा दुकान का ताला जलाकर 10 किलो सोना व 15 लाख की चोरी; व्यापारियों में उबाल

by Tarun Bhardwaj • September 14, 2026
Theft worth crores in Kosikalan after burning open the lock of a jewellery shop

Mathura News: कोसीकलां में सराफा दुकान का ताला जलाकर 10 किलो सोना व 15 लाख की चोरी; व्यापारियों में उबाल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, कोसीकलां (मथुरा)। थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत सराफा बाजार में भरत मिलाप चौक के समीप स्थित ‘जुगल किशोर अमित ज्वेलर्स’ की दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने ताला जलाकर स्ट्रांग रूम की तिजोरी से भारी मात्रा में सोने के आभूषण और नकदी पार कर दी। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर कड़ा विरोध जताया है।

ताला जलाकर स्ट्रांग रूम में घुसे चोर

घटना की पूरी जानकारी तब हुई जब सराफा दुकान मालिक वरुण सोमवार सुबह अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचे। रविवार शाम करीब 7 बजे वरुण और उनके भाई दुकान बंद करके गए थे तथा सभी कीमती आभूषणों को अंदर बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया था।

सुबह जब दुकान का मुख्य ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया गया, तो पीछे के कमरे का ताला जला हुआ पाया गया। शक होने पर जब वरुण स्ट्रांग रूम के अंदर पहुंचे, तो वहां तिजोरी खुली पड़ी मिली। तिजोरी को पूरी तरह खाली और उसमें रखे सारे सोने के गहने व नकदी गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

10 किलो सोना, 15 लाख कैश और CCTV की DBR ले उड़े बदमाश

पीड़ित व्यापारी वरुण द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पूरी घटना का विवरण सामने आया है। बदमाश सराफा दुकान से करीब 10 किलो सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये की नकदी समेट कर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों और नकदी की कुल कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है।

पुलिस जांच से बचने और सबूत मिटाने की नियत से शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की DBR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए।

व्यापारियों में भारी आक्रोश

त्योहारी सीजन के दौरान हुई इस भीषण चोरी से पूरे कोसीकलां कस्बे के व्यवसायियों में दहशत और रोष का माहौल है। वारदात की सूचना फैलते ही आसपास के सैकड़ों व्यापारी मौके पर जमा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

खुलासे के लिए गठित की गईं 4 पुलिस टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक (फील्ड) यूनिट और एसओजी (SOG) की टीमों ने पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

शुरुआती जांच के बाद एसएसपी ने बताया कि चोरों ने तिजोरी को खोलने के लिए किसी चाबी का प्रयोग किया है। घटना के त्वरित अनावरण और बदमाशों की धरपकड़ के लिए 4 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि इस पूरी वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Hyundai Bayon: हुंडई ने अपनी नई SUV के नाम से उठाया पर्दा; जल्द भारत में होगी लॉन्च, वेन्यू और क्रेटा के बीच होगी पेश

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत गोवेर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर रही मुंबई की युवती पर हमला ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा 10 किलो सोना उड़ाने वाला व्यापारी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक दौसा से हिरासत में कोसीकलां के ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी मथुरा पुलिस ₹2,000 तक का UPI और RuPay लेनदेन रहेगा पूरी तरह शुल्क-मुक्त बाल सुरक्षा मामलो में केंद्र सरकार के कड़े रुख के बाद Meta ने सहमति व्यक्त की