Mathura News: मथुरा जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई; तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Major action by GRP and RPF at Mathura Junction

यूनिक समय, मथुरा। राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम द्वारा संयुक्त रुप से की गई चेकिंग के दौरान मथुरा जंक्शन प्लेटफार्म संख्या आठ के आगरा एंड के निकट से ट्रेनों और स्टेशनों पर चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से चोरी के मोबाइल भी मिले हैं।

जीआरपी मथुरा जंक्शन के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मथुरा जंक्शन पर होने वाले अपराधों की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी की टीम प्लेटफार्म नंबर आठ पर चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग टीम जैसे ही प्लेटफार्म के आगरा एंड के समी पहुंची वहां झाड़ियों के नजदीक तीन युवकों को देख कर चेकिंग टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस को चोरी के चार मोबाइल मिले। पुछताछ में गिरफ्तार युवकों ने अपने नाम रवि प्रजापति व विजय पाठक निवासी छतीममोरी थाना चंदला जिला छतरपुर, संतोष उर्फ संजय निवासी गांव बांध टोला बसराया थाना बसराया जिला रायबरेली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरक्षक गौरव कुमार माल्या, उप निरीक्षक प्रवेंद्र कुमार, उप निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक आरपीएफ सजीत सिंह चंदेल और पुलिस व आरपीएफ टीम है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ेVrindavan: नवनिर्मित होटल सिद्धि विनायक में उद्घाटन समारोह के दौरान लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*