Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: नवनिर्मित होटल सिद्धि विनायक में उद्घाटन समारोह के दौरान लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग

by Tarun Bhardwaj • February 11, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी के पाश इलाके रुक्मणि विहार में बुधवार को उस समय कोहराम मच गया जब ताज विवांता होटल के समीप स्थित नवनिर्मित होटल सिद्धि विनायक में उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। राया निवासी सुभाष अग्रवाल नगोड़ा वालों के इस 24 कमरों के होटल में शुभ उद्घाटन के लिए पूजा-पाठ का कार्यक्रम चल रहा था और राया से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने आए थे, तभी संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार इतना भयानक था कि पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं।

इस भयावह हादसे में एक छोटा बच्चा मामूली रूप से झुलस गया है और एक महिला को भी चोटें आई हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि दोनों ही खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी सीपी सिंह और सीओ सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं पास ही स्थित होटल ताज विवांता की टीम ने भी अपने फायर उपकरणों के जरिए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक होटल का बाहरी हिस्सा, कीमती फर्नीचर, बिजली का सामान और निर्माण सामग्री जलकर खाक हो चुकी थी। जिलाधिकारी ने बताया कि एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई है और फिलहाल प्रशासन व दमकल विभाग आग से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के साथ-साथ मामले की गहन जांच में जुटा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ेBanking Alert: कल बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल; कामकाज हो सकता है ठप, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.