
यूनिक समय, मथुरा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने वार्ड संख्या 49 डैंपियर नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहद खराब और निर्धारित मानकों के विपरीत पाई गई, जिस पर नगर आयुक्त ने अधीनिस्तों को दी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्वाल देश विदेश से आते है,उन्हें गंदगी से को लेकर कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।
नगर आयुक्त ने पूर्व में इस बार्ड सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए पहले भी संबंधित सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर को कई बार स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके थे। इसके बावजूद भी लापरवाही बरतने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन मौके पर स्थिति में कोई संतोषजनक सुधार देखने को नहीं मिला। नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था में लगातार हो रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित करने के आदेश भी जारी किए गए।
उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों और सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे रोजाना सुबह अपने-अपने वार्डों में जाकर सफाई कार्यों में ध्यान देना जरूरी है।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply