Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

WPL 2026 Final: खिताबी जंग के लिए तैयार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स; जाने कब, और कहाँ देखें महामुकाबला

by Tarun Bhardwaj • February 4, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जहां सीधे फाइनल में जगह बनाई, वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स को 7 विकेट से रौंदकर फाइनल का टिकट कटाया। अब कल यानी 5 फरवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम कोटाम्बी में क्रिकेट जगत को डब्ल्यूपीएल (WPL) 2026 की नई चैंपियन टीम मिलेगी।

कब, कहाँ और कैसे देखें महामुकाबला?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच होने वाला यह हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस की प्रक्रिया के लिए दोनों टीमों की कप्तान शाम 7:00 बजे मैदान पर उतरेंगी। खेल प्रेमी इस खिताबी मुकाबले का सीधा टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और यदि वे मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो वे जियो हॉटस्टार ऐप के माध्यम से इसे लाइव देख सकेंगे।

दिल्ली का दबदबा, पर आरसीबी भी तैयार

इतिहास के पन्नों को पलटें तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें दिल्ली ने 6 बार बाजी मारी है, जबकि आरसीबी के खाते में 3 जीत आई हैं। हालांकि, इस सीजन (WPL 2026) के लीग स्टेज में दोनों के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा है; जहाँ एक मैच बेंगलुरु ने 8 विकेट से जीता, तो दूसरा मुकाबला दिल्ली ने 7 विकेट से अपने नाम किया।

मंधाना और नंदिनी पर टिकी नज़रें

WPL 2026 का फाइनल मुकाबला न केवल खिताबी जीत के लिए बल्कि व्यक्तिगत सम्मान की दौड़ के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है, जिसमें विशेष रूप से स्मृति मंधाना और नंदिनी शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। ऑरेंज कैप की रेस में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना अब तक 290 रन बना चुकी हैं और उन्हें मुंबई इंडियंस की हरमनप्रीत कौर (342 रन) को पीछे छोड़कर सीजन की टॉप स्कोरर बनने के लिए फाइनल में मात्र 53 रनों की आवश्यकता है। दूसरी ओर, पर्पल कैप की दावेदारी में दिल्ली कैपिटल्स की घातक गेंदबाज नंदिनी शर्मा फिलहाल 16 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं और उन्हें इस प्रतिष्ठित कैप पर कब्जा जमाने के लिए फाइनल मैच में केवल 2 विकेट और हासिल करने होंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Bittu Controversy: राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भड़के BJP के सिख नेता; ‘सिख विरोधी’ मानसिकता रखने का लगाया गंभीर आरोप

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.