Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महिलाएं आत्मनिर्भर बन  अपनी आय को दुगना करें, लाभार्थियों को विधायक ने बांटी फिंगर प्रिन्ट डिवाइस

by Raju Chaurasia • August 12, 2021

महिलाएं आत्मनिर्भर बन  अपनी आय को दुगना करें, लाभार्थियों को विधायक ने बांटी फिंगर प्रिन्ट डिवाइस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय आजीविका से जुड़ी हुई महिलाओं के साथ संवाद किया। इस संवाद के दौरान उन्होंने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाऐं इन समूहों के माध्यम से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती है। इस कार्यक्रम से उनके अन्दर के कौशल को बाहर निकाला ही जा रहा है साथ ही महिलाऐं तेजी के साथ आत्मनिर्भर बन रही है। प्रधानमंत्री से संवाद करके महिलाओं ने इस समूह से जुड़कर प्राप्त हुई उपलब्धियों से उनको अवगत कराया, साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह इस समूह से जुड़कर तेजी के साथ बदलाव आया है।

विधायक बल्देव पूरन प्रकाश/प्रभारी जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता की। फिर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत आत्मनिर्भर बने एवं अपनी आय को दुगना करें। स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत और महिलाओं को रोजगार दें, जिससे बेरोजगारी कम हो।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गौड़ ने बताया कि सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ स्वयं सहायता समूह को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य करेंगे उनको चयनित कर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में बीसी सती नियुक्त होनी हैं, जिसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फिंगंर प्रिन्ट डिवाइस वितरण की गयी। इस मौके पर उपायुक्त स्वत रोजगार दुष्यन्त कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad