
महंगाई और खराब मौसम ने इस वर्ष पेन्ट्स कारोबार की कमर तोड़ दी। दिवाली के त्योहार से पहले पेन्ट्स की दुकानों पर उमड़ने वाली भीड़ इन दिनों दिखाई नहीं दे रही। दुकानदार भी सुस्त पड़े कारोबार में घाटा होने की बातें करने लगे हैं। कह रहे हैं कि महंगाई तो है ही सबसे अधिक एक सप्ताह हुई बारिश ने दुकानदारी चौपट कर दी है।
दिवाली के त्योहार से पहले लोग तरह-तरह के पेन्ट्स से घरों की पुताई कराते हैं। शारदीय नवरात्र से ही पेन्ट्स की खरीदारी शुरू हो जाती है और दिवाली के 15 दिन पहले पेन्ट्स की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन इस बार दुकानों पर ऐसा नहीं दिख रहा। दुकानदार इसका कारण बारिश को बता रहे हैं। ज्योति रोड पर दुकान करने वाले जेके पेन्ट्स के संचालक जितेंद्र कुमार बताते हैं कि उन्होंने 15 लाख रुपये का पेन्ट्स का स्टॉक कर लिया था। लेकिन बिक्री के समय बारिश हो गई। एक सप्ताह तक दुकान पर न के बराबर पेन्ट्स की बिक्री हुई। बीते वर्ष वह 50 हजार का रोजाना पेन्ट्स की बिक्री कर देते थे लेकिन इस बार 25 से 30 हजार रुपये का पेन्ट्स बिक पा रहा है। जो स्टॉक किया है दिवाली तक वह भी पूरा नहीं बिक पाएगा।
पुट्टी की बोरी पर कम हो गए सौ रुपये
मैनपुरी। पेन्ट्स कारोबारी इस बार बहुत अधिक मुनाफे में नहीं है। दुकानों पर पहले की तरह ग्राहकों की भीड़ न पहुंचने का महंगाई भी एक कारण है। 20 लीटर की बाल्टी पर 500 से 1500 रुपये महंगी हो गई है। एक लीटर ऑयल पेन्टस पर भी 70 रुपये बढ़ गए हैं। पेन्ट्स पर रुपये बढ़े हैं लेकिन पुट्टी पर रुपये कम हुए हैं। 40 किलो की पुट्टी की बोरी पिछले वर्ष 800 रुपये में मिल रही थी लेकिन इस बार ये बोरी 700 रुपये में मिल रही है। दिवाली के मौके पर पुट्टी से अधिक पेन्ट्स की डिमांड रहती है।
विभिन्न पेन्ट्स की 20 लीटर की बाल्टी के रेट–
पेन्ट मूल्य मूल्य (पिछले वर्ष)
एस 2800 3450
एपेक्स 4300 5800
डिस्टेंपर 800 950
रॉयल 9600 11600
ऑयल पेन्ट 200 270
Leave a Reply