
यूनिक समय, मथुरा। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नेतृत्व कार्यकर्ता यूजीसी के नए नियमों का विरोध करने और इस बिल को वापस लेने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम ऑफिस पर पहुंच कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने इस बिल को तत्काल वापस न लेने पर आठ मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के ज्ञापन न लेने आने पर क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री द्वारा राजनीतिक दल बनाने की घोषणा का स्वागत और समर्थन देने की बात कहते हुए क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि वह भी जल्द राजनीतिक पार्टी बनायेंगे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में महिला पत्रकार के साथ की गई बदसलूकी को राज शेखावत ने कहा कि दुर्भावनापूर्ण व्यव्हार बताया।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply