Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रीराम मंदिर हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक: चम्पतराय

by Raju Chaurasia • September 24, 2022
Advertisement
Ad

दीनदयाल धाम (फरह)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय गौरव के लिए काम किया है। उनका प्रत्येक कार्य देश के वैभव के लिए था। भारत माता की जय का अर्थ पूरे विश्व में भारत माता की जय जयकार होने से है। उन्होंने कहा कि आज कोई दूसरा देश हमें धमका नहीं सकता। पूरी दुनिया हमारी बात सुनती है। यह स्थिति हमारे जागने से हुई है।

यह उद्गार  श्रीराम जन्म भूमि क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ंजन्मोत्सव  पर दीनदयाल धाम में आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओंं को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण  समाज जागरण का ही परिणाम है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है देश में गुलामी की निशानी नहीं होनी चाहिए। यह कहने से कार्य नहीं चलता। इसको समझने वाले लाखों – करोड़ों लोग हैं। सोये हुए समाज को जगाने का कार्य संत महात्माओं ने किया है। चम्पतराय ने कहा कि सोया राष्ट्र जागा और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर हमें प्राप्त हुआ। राम जन्मभूमि को प्राप्त करना यह हिंदुस्तान के गौरव की और प्रतिष्ठा की बात है। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर में प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा दिसम्बर 2023 में मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने पर होगी। यह एक अद्भुत रचना होगी। यह इंजीनियरिंग के सामूहिक चिंतन का प्रयास है।

चम्पतराय बताते हैं कि समाज को जो जागृत करने का कार्य किया है और अपने अतीत को याद कराया है। इस विचार को जिसने जगाने का कार्य किया वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। ऐसे कार्यकर्ताओंं की मणिका का एक मोती का नाम दीनदयाल था। उन्होंने दीनदयाल जी के याद कर  उनके संस्मरणों को भी सुनाया। महंत राम भूषण दास महाराज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रतिभा  सम्मान के अंतर्गत प्रतिभावान 40 स्कूली छात्र -छात्राओं को दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति और ब्रजक्षेत्र शिक्षा कायाकल्प के द्वारा सम्मान पत्र और पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि के चैक वितरित किए गए। अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल ने आभार जताया।  संचालन महामंत्री कमल कौशिक ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.