यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का 'प्रवेश द्वार' कहा जाने वाला गाजियाबाद शहर अब वैश्विक मानचित्र पर अपनी नई पहचान दर्ज कराने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप, शहर में करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अत्याधुनिक एरोसिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल खेलों को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यटन और रोजगार के मामले में भी उत्तर प्रदेश के लिए एक 'टर्निंग पॉइंट' साबित होगी। 417 एकड़ में बनेगा आधुनिक 'अर्बन हब' गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के अनुसार, यह प्रोजेक्ट राजनगर एक्सटेंशन के मरोटी क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसे दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। 37 एकड़ में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 30,000 से अधिक दर्शकों की होगी। यहाँ हाईटेक मीडिया सेंटर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लाइटिंग सिस्टम होगी। स्टेडियम के चारों ओर 380 एकड़ भूमि पर 1800 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ल्ड-क्लास टाउनशिप बसाई जाएगी। दशकों का इंतजार अब होगा खत्म गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा 2014-15 में ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन पिछली सरकारों की सुस्ती और नीतिगत बाधाओं के कारण यह योजना फाइलों में ही दबी रही। योगी सरकार ने इसे प्राथमिकता पर लेते हुए न केवल बाधाओं को दूर किया, बल्कि जीडीए बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराकर अब इसे यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के साथ जॉइंट वेंचर मॉडल पर शुरू करने का फैसला किया है। एरोसिटी एयरपोर्ट से नजदीकी का लाभ उठाते हुए एरोसिटी इस प्रोजेक्ट के मुख्य केंद्र के रूप में उभरेगी, जहाँ विश्वस्तरीय लक्जरी होटल्स और रिजॉर्ट्स के साथ-साथ बड़े कॉर्पोरेट ऑफिसों के लिए हाई-टेक बिजनेस हब, मनोरंजन के लिए विशाल शॉपिंग मॉल्स, और आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट इस मेगा प्रोजेक्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवेश की बाढ़ आने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण कार्य से लेकर होटल, रिटेल और सर्विस सेक्टर में लाखों नए रोजगार पैदा होंगे। इससे गाजियाबाद सिर्फ एक इंडस्ट्रियल सिटी न रहकर, स्पोर्ट्स और हाईटेक टूरिज्म का सबसे बड़ा केंद्र बन जाएगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: RR vs RCB: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड; RCB के खिलाफ 26 गेंदों में कूटे 78 रन [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]