Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, इन वीआईपी इलाकों में भी भरा पानी

by Raju Chaurasia • July 11, 2023

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, इन वीआईपी इलाकों में भी भरा पानी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

दिल्ली में यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। सोमवार को ही यमुना ने खतरे का निशान पार कर लिया था। मंगलवार को इससे करीब 1 मीटर पानी और बढ़ गया है और यमुना 206.24 मीटर के ऊपर बह रही हैं। दिल्ली राजधानी क्षेत्र बाढ़ नियंत्रण विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है क्योंकि निचले इलाकों में यमुना का पानी घुसना शुरू हो चुका है।

दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज के पास सोमवार रात करीब 11 बजे यमुना 206.04 मीटर के डेंजर मार्क को पार कर गई है। इसकी वजह से आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है, कई कॉलोनियां और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बीते शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद हालात और भी खराब हो चुके हैं।

दिल्ली में हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जिसका असर आम लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा है। सामान्य लोगों से लेकर रोजाना काम करने वाले और दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले लोग परेशान हो चुके हैं। दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वालों की हालत और खराब है। यही स्थिति बनी रही तो उन्हें दूसरी जगहों पर शिफ्ट करने की जरूरत पड़ेगी। बारिश का पानी निचले इलाकों के कुछ अधिकारियों के घर तक पहुंच चुका है।

बारिश और बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद दिल्ली के नाले चोक हो गए हैं। यहां तक कि चाणक्यपुरी जैसे वीआईपी इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। यह इलाका डिप्लोमेटिक रेजिडेंट्स है, जहां पर दुनिया भर के देशों के दूतावास हैं। नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऐसे हालातों से निबटने के लिए तैयारी कर रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.