Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बेटी के घर में मां की लाश

by यूनिक समय • March 10, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत बसंत कुंज कालोनी में खून से लथपथ एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बेटी ने घर में मां की लाश देखी तो वह चीख पड़ी। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर एवं एसपी सिटी एमपी सिंह फोर्स लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए।

फारेसिंक टीम ने घटना स्थल से सबूत एकत्रित कर लिए है। बताया जाता है कि मृतका की शिनाख्त कमलेश (44) के रुप में की गई है। कमलेश के पति धर्मवीर सिंह का निधन पहले हो गया था। वह अपनी बेटी के साथ रहती थी। बेटी एक फैक्टरी में काम करती है। आज सुबह बेटी ने अपनी मां की लाश घर के अंदर पड़ी देखी तो आश्चर्य चकित रह गई।
बेटी ने हत्या का आरोप रिश्तेदार पर लगाया है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर हत्या का मामला मान रही है। इसी आधार पर जांच शुरु कर दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.