Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मशीन में करंट आने से मजदूर की मौत

by यूनिक समय • June 23, 2021

मशीन में करंट आने से मजदूर की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र के अलवर पुल के समीप एक साड़ी की फैक्ट्री में काम कर रहे किशोर मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह रफा दफा तो कर दिया लेकिन उसकी न तो रिपोर्ट दर्ज की और ना ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाइवे क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अरहेरा निवासी महेंद्र पहलवान का सत्रह – अट्ठारह वर्षीय किशोर पुत्र हरिया अलवर पुल के समीप स्थित अनुराधा साड़ी फैक्ट्री में काम करता था । मंगलवार को काम करने के दौरान मशीन में आए करंट की चपेट मेंं किशोर आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई । इस दौरान फैक्ट्री के सभी मजदूर इकट्ठे हो गए और देखते ही देखते इसकी सूचना परिजनों को भी दे दी गई । मौके पर परिजनों के साथ-साथ तमाम ग्रामीणों का हुजूम एकत्रित हो गया । इस दौरान सूचना पाकर पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन ग्रामीणों द्वारा की गई काफी जद्दोजहद के बाद भी फैक्ट्री स्वामी संजय अग्रवाल वहां नहीं आए । हालांकि ग्रामीणों द्वारा किए गए हंगामे और शोर-शराबे के बाद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करा
दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.