Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

11 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार

by Arpita Singh • April 17, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना सैफनी क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 11 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की गई। पीड़िता के घर से निकलने के बाद, आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, मूक-बधिर नाबालिग देर शाम अपने घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। सुबह वह बदहवास हालत में एक खेत में मिली, जिसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में दान सिंह नामक एक युवक लड़की को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर गठित तीन विशेष टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी खरसोल गांव का रहने वाला है। पुलिस के पास इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं, जिससे पता चलता है कि लड़की के घर से निकलते ही आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.