यूनिक समय, नई दिल्ली। झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी (JPSC), जेएसएससी (JSSC CGL) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी व अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध-प्रदर्शन बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जेएलकेएम (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के अनशन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् व एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने फोन पर देवेंद्र नाथ महतो से सीधी बातचीत की और उनसे अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए जल ग्रहण करने का विशेष आग्रह किया। वांगचुक के आश्वासन और लगातार निवेदन के बाद महतो ने पानी ग्रहण कर लिया। सोनम वांगचुक ने दिया रांची आने का आश्वासन फोन पर बातचीत के दौरान देवेंद्र महतो ने सोनम वांगचुक से कहा कि वे उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनकी हार्दिक इच्छा है कि वांगचुक खुद रांची आकर आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे। इस पर वांगचुक ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही रांची आएंगे। वांगचुक ने समझाया अनशन का सही मकसद बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो को समझाते हुए कहा कि अनशन का मुख्य उद्देश्य खुद के शरीर को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि सोई हुई सरकार को जगाना है। उन्होंने आगे कहा कि यदि वे पानी और आवश्यक लवण नहीं लेंगे, तो लंबे समय तक इस संघर्ष में टिक नहीं पाएंगे। महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए वांगचुक ने बताया कि वे भी अनशन के दौरान पानी में नींबू और शहद मिलाकर लेते थे, जिससे शरीर को निरंतर ऊर्जा मिलती रहे। वांगचुक की बात मानते हुए देवेंद्र महतो ने पानी पीने पर सहमति जताई और जल ग्रहण किया, हालांकि परीक्षाओं में पारदर्शिता और धांधली के खिलाफ छात्रों का स्टेडियम में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: RBI Monetary Policy: लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर स्थिर; नहीं घटेगी आपकी होम और कार लोन की EMI ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]