Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली में 31 मार्च से 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

by Arpita Singh • March 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को ऐलान किया कि 31 मार्च के बाद दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। यह फैसला राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लिया गया है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस आदेश को लागू करने के लिए पेट्रोल पंपों पर विशेष उपकरण लगाए जाएंगे, जो 15 साल पुराने वाहनों की पहचान करेंगे और उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा। यह फैसला दिल्ली सरकार के पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए कड़े कदमों में से एक है।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए और भी कड़े कदम उठा रही है। इनमें शामिल है सभी ऊंची इमारतों, होटलों और वाणिज्यिक परिसरों में ‘एंटी-स्मॉग गन’ लगाना, ताकि प्रदूषण स्तर को कम किया जा सके। इसके अलावा, सरकार ने घोषणा की है कि 90 प्रतिशत सीएनजी बसों को दिसंबर 2025 तक हटाकर उनकी जगह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

यह निर्णय दिल्ली सरकार के वायु प्रदूषण को लेकर व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। सिरसा ने कहा, “हम क्लाउड सीडिंग के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त करेंगे, ताकि जब प्रदूषण अत्यधिक हो, तो हम बारिश करवा सकें और प्रदूषण को नियंत्रित कर सकें।”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.