Sat, Nov 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: गे एप के जरिए 16 साल के किशोर का अपहरण; फिरौती मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • October 15, 2026
16-year-old teenager kidnapped via a gay app

Mathura News: गे एप के जरिए 16 साल के किशोर का अपहरण; फिरौती मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ‘गे एप’ के जरिए दोस्ती कर 16 साल के एक किशोर को अपने जाल में फसाने और फिर उसका अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। थाना मगोर्रा क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक महिंद्रा थार गाड़ी, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।

राया से हुआ था किशोर का अपहरण

मथुरा के राया कस्बे में एक हार्डवेयर कारोबारी का 16 साल का बेटा रहता है। आरोपियों ने ‘गे एप’ पर बातचीत के बहाने किशोर को अपने जाल में फंसाया। मंगलवार को जब किशोर स्कूल जा रहा था, तभी थार कार में सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद बदमाशों ने परिजनों को फोन कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। घबराए परिजनों ने एक परिचित के जरिए 47 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए, लेकिन इसी बीच परिचित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस का बढ़ता दबाव देख आरोपी किशोर को बलदेव रोड पर गांव कारव के पास छोड़कर भाग खड़े हुए।

एसएसपी के निर्देश पर 4 टीमों का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तत्काल 4 विशेष टीमों का गठन किया। इसमें राया, जैंत और मगोर्रा थाने की पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम भी लगाई गई। करीब 36 घंटे तक लगातार तलाश करने के बाद गुरुवार सुबह पुलिस को बदमाशों की लोकेशन मगोर्रा क्षेत्र में मिल गई, जिसके बाद लालपुर नहर पुलिया के पास कड़ी चेकिंग शुरू की गई।

बैरिकेडिंग तोड़कर भागे और पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस को देखकर थार सवार बदमाशों ने गाड़ी मोड़कर कच्चे रास्ते पर भगाने की कोशिश की। इससे पहले उन्होंने सौंख कस्बे में भी पुलिस बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर तोड़ दिया था। कच्चे रास्ते पर तेज रफ्तार गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह फंस गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान रजत (निवासी-मुरसान क्षेत्र, हाथरस) और मनीष (निवासी-जमुनापार क्षेत्र, मथुरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी और अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं और आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: सुरीर में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा, जल निगम के इंजीनियर की मौत

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में एकजुट हुआ ब्रज का संत समाज पंजाब में राजपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ की बढ़ाई गई सुरक्षा IIM इंदौर ने जारी किए CAT 2026 के हॉल टिकट; 29 नवंबर को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड ICAI CA फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट घोषित; कंसिका और महक गुप्ता ने हासिल की AIR-1 मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी ने लूटी महफिल दिवाली से पहले मिलावटी पनीर की बड़ी खेप बरामद; खाद्य विभाग और पुलिस ने कराया नष्ट