Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अगले 36 घंटों में 165 किमी. की रफ्तार से चल सकती है हवा, केरल और कर्नाटक में होगी बारिश

by Raju Chaurasia • June 9, 2023

अगले 36 घंटों में 165 किमी. की रफ्तार से चल सकती है हवा, केरल और कर्नाटक में होगी बारिश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। चक्रवात बिपरजॉय के अगले 36 घंटों में चरम पर पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए चक्रवात के और तेज होने की उम्मीद है। बिपरजॉय बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान है। यह 8 जून को 23.30 बजे पूर्व-मध्य अरब सागर में गोवा के लगभग 840 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई के 870 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में दर्ज किया गया था। चक्रवात को लेकर गुजरात के समुद्री किनारों पर रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते केरल, कर्नाटक और आसपास के राज्यों में बारिश हो सकती है।

चक्रवात बिपरजॉय के आज चरम पर पहुंचने की संभावना है। इस दौरान 155-165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पहले हवा की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने का संभावना जताई गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे हवा की रफ्तार कम होगी।मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, “बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर 8 जून 2023 को 23:30 बजे गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 840 किमी, मुंबई से 870 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में है। चक्रवात अगले 36 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तीव्र होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा।”

इससे पहले एक बुलेटिन में मौसम विभाग ने कहा कि 08 जून को 5:30 बजे चक्रवात बिपरजॉय पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर केंद्रित है। यह गोवा के लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 910 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है। हवा और तेज होगा और चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने मछुआरों को अरब सागर में न करने की सलाह दी थी। जो लोग समुद्र में थे उन्हें तट पर लौटने की सलाह दी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.