Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बी.एस.ए. कॉलेज के 18 छात्रों का हुआ प्रतिष्ठित कम्पनियों में प्लेसमेन्ट

by Arpita Singh • January 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। बी.एस.ए. कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी व एएसएम पॉलिटैक्निक के 18 छात्र-छात्राओं का कैम्पस प्लेसमेन्ट विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में अच्छे पैकेज पर हुआ। इसमें आईटी क्षेत्र की कम्पनी इन्वेरोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर सौल्यूशन में बीटैक कम्प्यूटर साइंस के शिव कुमार, निशान्त गर्ग व लक्ष्य प्रभा का चयन हुआ।

ईवी चार्जिंग स्टेशन मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की कम्पनी एक्सीकॉम टैली सिस्टम में डिप्लोमा ईसी ब्रांच के विजय सिंह, अमन कुमार तथा डिप्लोमा इलैक्ट्रीकल ब्रांच के कुनाल, ओमप्रकाश, लोकेश व प्रशांत ने रोजगार पाया। मेकेनिकल क्षेत्र की कम्पनी एयरफ्लो प्रालि में बीटैक मेकेनिकल के गौरव शर्मा, डिप्लोमा मेकेनिकल के जसवीर, रोहित, सत्यनारायण, नितेश व सौरभ का आकर्षक पैकेज पर चयन हुआ। आटोमोटिव वाहन क्षेत्र की कम्पनी याजाकी इंडिया में बीटैक इलेक्ट्रिकल के रिषभ मित्तल, धीरज सिंह तथा मधुसुदन का उच्च पैकेज पर चयन हुआ। इस उपलब्धि का श्रेय अपने विभागाध्यक्ष, शिक्षक व टैनिंग एण्ड प्लेसमैन्ट विभाग को दिया।

बी.एस.ए. कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन इंजी. नितिन मित्तल, संचाल मण्डल सदस्य उमेश गोयल, निदेशक प्रो. डॉ. श्याम सुन्दर अग्रवाल, एएसएम पॉलिटैक्निक निदेशक प्रो. डॉ. लोकेन्द्र कुमार शर्मा एवं रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.