Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टीवी सीरियल के सेट पर 20 साल की एक्ट्रेस ने लगाई फांसी

by यूनिक समय • December 24, 2022
Tunisha-Sharma

टीवी सीरियल के सेट पर 20 साल की एक्ट्रेस ने लगाई फांसी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

खबर है कि अली बाबा- दास्तान ए काबुल की लीड एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा ने खुदकुशी कर ली है. वो महज 20 साल की थी ऐसे में इस खबर ने इंडस्ट्री में सभी को हिलाकर रख दिया है.

20 साल की टीवी एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा ने खुदकुशी कर ली है.. ये चौंकाने वाली खबर जैसे ही आई तो हर किसी के होश ही उड़ गए हैं. टुनिशा इस वक्त सब टीवी के शो दास्तान ए काबुल में लीड रोल प्ले कर रही थीं ऐसे में उन्होंने ये इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये किसी को समझ नहीं आ रहा है.

उसके मुताबिक टुनिशा ने शो के सेट पर ही ये कदम उठाया और शो के लीड एक्टर के मेकअप रूम में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. जैसे ही उनका शव किसी ने फंदे से लटका हुआ देखा तो आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि इससे ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. टुनिशा ने ऐसा क्यों किया और इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या वजह रही होगी फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है. लेकिन सेट पर इस तरह का कदम उठाने से हर कोई दंग रह गया है. टुनिशा महज 20 साल की थीं और इतनी कम उम्र में ही चर्चित शो में उन्हें लीड रोल निभाने का मौका मिला. ऐसे में ये उनके लिए काफी अच्छा समय था. वो फेमस होती जा रही थीं.

अली बाबा- दास्तान ए काबुल में मरियम का किरदार निभाने वालीं टुनिशा पहले भी कई सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं. चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, इंटरनेट वाला लव और इस्क सुभानअल्लाह जैसे शो में दिखीं. तो इसके अलावा वो फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं. कहानी 2, बार-बा देखो और फितूर में भी व  नजर आईं. कैटरीना की दोनों फिल्मों में उन्होंने उनके बचपन का रोल निभाया था.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.