Fri, Oct 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: नोएडा से वृंदावन आई 35 वर्षीय युवती लापता; वृंदावन पहुंचे परिजनों ने प्रशासन से मांगी मदद

by Tarun Bhardwaj • October 3, 2026
35-year-old woman goes missing from Premanand Maharaj's ashram

Vrindavan: नोएडा से वृंदावन आई 35 वर्षीय युवती लापता; वृंदावन पहुंचे परिजनों ने प्रशासन से मांगी मदद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम से जुड़ी एक नई घटना सामने आई है। नोएडा से पहुंचे परिजनों ने अपनी बेटी के संबंध में स्थानीय स्तर पर पहुंचकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया है और आशंका व्यक्त की है कि उनकी बेटी, जो पहले भी आश्रम आ चुकी है, लेकिन इस बार वापस नहीं पहुंची।

वृंदावन पहुंचे नोएडा निवासी उमेश सिंह के अनुसार, उनकी 35 वर्षीय बेटी गत 15 अगस्त 2026 को घर से यह कहकर निकली थी कि वह वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा रही है। हालांकि, इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी।

आश्रम परिसर के बाहर पिता ने जुटाई जानकारी

अपनी बेटी की खोज में पिता उमेश सिंह परिजनों के साथ वृंदावन पहुंचे और श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर जानकारी लेने की कोशिश की। पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को आश्रम के अंदर प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं देखा है, लेकिन चूंकि वह प्रेमानंद महाराज की अनन्य भक्त रही है, इसलिए उन्हें आशंका है कि वह आश्रम या उसके आसपास के क्षेत्र में मौजूद हो सकती है।

नोएडा पुलिस में भी शिकायत दर्ज

परिजनों के अनुसार, युवती पहले भी बिना बताए घर से गई थी, लेकिन बाद में सकुशल लौट आई थी। इस बार कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग न मिलने पर परिवार किसी भी अनहोनी की आशंका से चिंतित है। इस संबंध में परिजनों ने पहले ही नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। उमेश सिंह ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से अपनी बेटी को तलाशने में सहयोग की अपील की है।

जांच के बाद साफ होगी स्थिति

फिलहाल नोएडा निवासी इस युवती के आश्रम में मौजूद होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन का कहना है कि दर्ज शिकायत और विधिक प्रक्रियाओं के तहत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि युवती वृंदावन पहुंची थी या नहीं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Satyagrah Portal: राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल; देश के हर आंदोलन को एक मंच पर लाने की अनूठी पहल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारत ने UN में पाकिस्तान को आतंकवाद और अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर लताड़ा प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का नया पोस्टर और ‘कल्कि 2’ का बीटीएस वीडियो हुआ रिलीज 14 दिन बाद श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज 1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए लागू होंगे कड़े सिम-बाइंडिंग नियम सोने की कीमतों में आई गिरावट; जानिए आपके शहर में 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका; ईशान किशन मुकाबले से हुए बाहर एमएलसी चुनाव के लिए मथुरा में मतदान शुरू; 15 केंद्रों पर 17,363 मतदाता आज चुनेंगे अपने प्रतिनिधि मथुरा शहर में आज से शुरू हो रहा भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ 2026