Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मेट्रो में TAS लिखने वाले 4 इटालियन युवक गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली बात

by Raju Chaurasia • October 4, 2022

मेट्रो में TAS लिखने वाले 4 इटालियन युवक गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली बात

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

अहमदाबाद मेट्रो में स्प्रे के जरिये TAS लिखने वाले चार इटालियन युवकों को गुजरात एसटीएस और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस टीम गिरफ्तार किये गए चारों युवकों से गंभीर पूछताछ कर रही है। मेट्रो अधिकारी अपैरेल पार्क की शिकायत पर गुजरात एटीएस और गुजरात पुलिस ने ये संयुक्त कार्रवाई की है। पूछताछ के दौरान इन युवकों ने कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं।

अहमदाबाद मेट्रो पर बिना अनुमति के ग्रफीटी उकेरने की घटना सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को ही अहमदाबाद मेट्रो का शुभारंभ किया था। इस सब के बीच अपैरेल पार्क स्टेशन पर मेट्रो के ऊपर स्प्रे के जरिए TAS लिखने की घटना सामने आई। जिसे सब ATS ने डिकोड किया तो इसके दो मायने निकाले गए। पहली मीनिंग Tagliatelle with Sauce से है। जो कि एक पाश्ता डिश होती है। जबकि दूसरा अर्थ Terrorist anti Squad निकाला गया। जिसके बाद एसटीएस बेहद सक्रिय हो गई।

इन युवकों ने पूछताछ के दौरान एटीएस को बताया कि उन्होंने कोच्चि मेट्रो पर Burn और Splash लिखा था। इन युवकों का कहना है कि वे 2019 में आई अमेरिकन ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘BURN’ से इंस्पायर्ड हैं। पूछताछ में सामने आया है कि ये युवक कई और मेट्रो में ग्रफीटी बना चुके हैं। इन्होंने इससे पहले कोच्चि में एक मेट्रो पर ग्रफीटी बनाई थी। इसके बाद दिल्ली, जयपुर और मुंबई में ऐसा किया। अहमदाबाद मेट्रो में बनाई गई ग्राफीटी उनके द्वारा पांचवी घटना है।

एसटीएस की पूछताछ में इन युवकों का कहना है वे ऐसा थ्रिल के लिए करते हैं। इनके खिलाफ चार एफआईआर पहले से दर्ज हैं। विजिटर वीजा पर इटली के चारों युवक पहले दुबई गए और इसके बाद वहां से मुंबई होकर अहमदाबाद पहुंचे थे। अहमदाबाद पुलिस के द्वारा दर्ज एफआईआर में इन युवकों पर मेट्रो संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गलत तरीके से प्रवेश के साथ 50 हजार रुपये के नुकसान की बात भी कही गई है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.