Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पंजाब किंग्स के 4 अनकैप्ड खिलाड़ी जल्द बन सकते हैं टीम इंडिया का हिस्सा

by Arpita Singh • May 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है। 2014 के बाद पहली बार पंजाब ने टॉप फोर में जगह बनाई है और इस सफलता में कई युवा खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। खास बात यह रही कि टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने नीलामी से पहले ही टीम के पुनर्निर्माण की योजना तैयार कर ली थी, जिसके परिणाम अब दिखने लगे हैं।

रिकी पोंटिंग का मानना है कि पंजाब किंग्स के चार अनकैप्ड खिलाड़ी जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं। इनमें प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, नेहाल वढेरा और शशांक सिंह के नाम शामिल हैं। रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने नीलामी से पहले प्रियांश आर्या के वीडियो घंटों तक देखे और उन्हें टीम में शामिल करना अपनी प्राथमिकता बनाया। वहीं, प्रभसिमरन ने 499 रनों के साथ इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

प्रियांश आर्या ने भी 424 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देकर विपक्षी गेंदबाजों को दबाव में डाला। मिडिल ऑर्डर में नेहाल वढेरा ने 298 रन और शशांक सिंह ने 284 रन बनाए हैं। शशांक का अंत में तेजी से रन बनाना और उनका स्ट्राइक रेट उन्हें एक महत्वपूर्ण फिनिशर के रूप में उभारता है।

पंजाब किंग्स की युवा ब्रिगेड ने कोच रिकी पोंटिंग की योजना को सफल बनाते हुए ना सिर्फ टीम को आगे बढ़ाया, बल्कि खुद को भी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में पेश किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.