Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ताइवान में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी ताइपे में हिली इमारतें

by Arpita Singh • June 11, 2025
ताइवान में भूकंप

ताइवान में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी ताइपे में हिली इमारतें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ताइवान में एक बार फिर ज़मीन हिलने लगी जब रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह जानकारी अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) और ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने साझा की है। भूकंप का केंद्र हुआलिएन शहर से लगभग 71 किलोमीटर दक्षिण में, ज़मीन से करीब 31.1 किलोमीटर की गहराई में था।

हालांकि भूकंप के चलते अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। राजधानी ताइपे सहित कई इलाकों में झटके महसूस किए गए, जहां इमारतें लगभग एक मिनट तक डोलती रहीं। हुआलिएन क्षेत्र, जो अपेक्षाकृत कम आबादी वाला है, भूकंप का मुख्य केंद्र रहा।

गौरतलब है कि ताइवान भूकंप की दृष्टि से एक संवेदनशील क्षेत्र है, जहां अक्सर ज़ोरदार झटके आते रहते हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को भी राजधानी ताइपे में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.