Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गाजा में इजरायली हमले में अल जज़ीरा के 5 पत्रकारों की मौत, इजरायल का दावा- पत्रकार हमास का आतंकी था

by Tarun Bhardwaj • August 11, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इजरायल के गाजा पट्टी पर लगातार हो रहे हमलों में अल जज़ीरा न्यूज चैनल के 5 पत्रकारों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि खुद अल जज़ीरा ने की है। यह हमला गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल के पास हुआ, जहां ये पत्रकार प्रेस के लिए लगे एक तंबू में रह रहे थे।

अल जज़ीरा के अनुसार, मारे गए अल जज़ीरा के 5 पत्रकारों में संवाददाता अनस अल-शरीफ और मोहम्मद क़रीक़ेह, साथ ही कैमरामैन इब्राहिम ज़हीर, मोअमेन अलीवा और मोहम्मद नौफ़ल शामिल हैं। इजरायली सेना ने इसी तंबू को निशाना बनाकर हमला किया था।

इजरायल का दावा- पत्रकार हमास का आतंकवादी था

हमले के बाद, इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर यह स्वीकार किया कि उन्होंने अनस अल-शरीफ को निशाना बनाया था। हालांकि, इजरायली सेना ने यह भी दावा किया कि अल-शरीफ पत्रकार होने का नाटक कर रहा था और वह हमास का एक आतंकवादी था।

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमास आतंकवादी अनस अल-शरीफ, जो खुद को अल जज़ीरा पत्रकार बताता था, वह हमास के एक आतंकवादी समूह का प्रमुख था और उसने इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों पर रॉकेट हमले किए थे।”

IDF X Post

‘प्रेस का बिल्ला आतंकवाद के लिए ढाल नहीं बन सकता’

आईडीएफ ने आगे कहा कि गाजा से मिली खुफिया जानकारी और दस्तावेज़ों से यह साबित होता है कि अल-शरीफ अल जज़ीरा से जुड़ा एक हमास कार्यकर्ता था। आईडीएफ ने जोर देकर कहा, “प्रेस का बिल्ला आतंकवाद के लिए ढाल नहीं बन सकता है।”

ये भी पढ़ें:- एयर इंडिया की फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिग से मचा हड़कंप, केसी वेणुगोपाल ने बताया ‘बाल-बाल बचे’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.