Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

54 साल के स्टंटमैन की मौत २० फ़ीट की ऊंचाई से गिरकर हुई फिल्म सरदार २ के सेट पर /

by Gunja Singh • July 17, 2024
Advertisement
Ad


54 साल के सीनियर स्टंटमैन एलुमलाई (Elumalai) की मौत हो गई है. स्टंट के दौरान वो गिर पड़े और उनकी जान चली गई. स्टंट के दौरान सेफ्टी की कमी के कारण वो20 फीट से नीचे गिरे थे. उन्हें तुरंत अस्पताल की ओर ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके और उनकी मौत हो गई.

 

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. मूवी ‘सरदार 2’ के सेट पर बड़ा हादसा हुआ है. 54 साल के सीनियर स्टंटमैन एलुमलाई (Elumalai) की मौत हो गई स्टंट के दौरान वो गिर पड़े और उनकी जान चली गई.

सेट पर स्टंटमैन की मौत

 

एलुमलाई ने रजनीकांत, कमल हासन, विजय, अजीत कुमार के लिए कई मूवीज में स्टंट किए थे. मंगलवार को वो कार्थी की मूवी ‘सरदार 2′ के लिए स्टंट परफॉर्म कर रहे  तभी एलवी प्रसाद लैब परिसर में सेफ्टी की कमी के चलते वो 20 फीट से नीचे गिर गए. उन्हें तुरंत अस्पताल की ओर ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके और उनकी मौत हो गई. उन्हें सीने के आसपास काफी इंजरी हुई थी. उनके फेफड़ों को गंभीर चोट पहुंची थी. Virugambakkam पुलिस…ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इस घटना से सबको हैरान किया है. एलुमलाई के परिवारवालों पर दुखों का पहाड़ टूटा है. फिल्म सरदार 2 के सेट पर… पर गमगीन माहौल है. सभी एलुमलाई  को नम आंखों से याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

 

सरदार 2’ का ऐलान

फिल्म सरदार 2 की शूटिंग 15 जुलाई से शुरू हुई थी. चेन्नई के एलवी प्रसाद स्टूडियो में इसका शूट चल रहा था. 12 जुलाई को ‘सरदार 2′ का मुहूर्त पूजा के साथ ऑफिशियली ऐलान किया गया. पूजा में डायरेक्टर पीएस मथिरन, कार्थी और बाकी के क्रू मेंबर मौजूद थे. दिग्गज एक्टर शिवकुमार को भी यहां देखा गया था.  सरदार 2’ की बाकी कास्ट का अभी खुलासा नहीं हुआ है. इसका पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था. ये एक स्पाई थ्रिलर मूवी थी. जिसमें कार्थी डबल रोल में थे. फिल्म को पब्लिक, क्रिटिक्स और ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.