Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

60 साल पुरानी फिल्म, जिसने की थी 10 गुना कमाई

by Tarun Bhardwaj • November 22, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। आज से 60 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों के दिमाग के साथ दिल भी जीत लिया था। इस फिल्म के लव ट्राइंगल की कहानी ऐसी उलझी थी कि लोग देखते रह गए थे। इतना ही नहीं ये फिल्म 3 घंटे से ज्यादा समय की थी और बॉलीवुड इतिहास की अपने समय की सबसे लंबी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने 10 गुना कमाई कर सभी के होश उड़ा दिए थे।

राज कपूर ने इस फिल्म “संगम” को डायरेक्ट किया था। फिल्म में राज कपूर, राजेंद्र कुमार और वैजंतिमाला लीड किरदारों में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की लंबाई भी 3 घंटे की नहीं बल्कि 4 घंटे की थी। इसके बाद भी दर्शक सिनेमाघरों में अपनी सीटों से चिपके रहे थे। 60 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के पसंदीदा गानों में गिने जाते हैं। फिल्म में ‘हर दिल जो प्यार करेंगे’, ‘बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं’, ‘ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर’ जैसे शानदार गाने आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

राज कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में इस फिल्म को बनाया था। खुद डायरेक्शन के साथ राज कपूर ने फिल्म में वैजंतिमाला के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस भी किया था। फिल्म की कहानी लव ट्राइंगल की थी। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी और लंबाई की वजह से इसमें 2 इंटरवल भी रखे गए थे। कुल 286 मिनट की इस फिल्म को विदेशों में शूट किया गया था। उन दिनों बहुत कम फिल्मों की शूटिंग विदेशों में की जाती है। विदेशों की लोकेशन देखने के लिए भी इस फिल्म को देखने लोग सिनेमाघरों में पहुंचे थे। फिल्म 80 लाख रुपयों के बजट से बनी थी और सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 8 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.