Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप, सुनामी की चेतावनी जारी

by Raju Chaurasia • April 25, 2023

इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप, सुनामी की चेतावनी जारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर 7.3 की तीव्रता वाला यह भूकंप सुमात्रा द्वीप में आया है। इसके बाद इंडोनेशिया में सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित एरिया को खाली करा दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी के अनुसार करीब 2 घंटे तक के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित एरिया को खाली कराया गया है। इससे पहले भी इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। बीते 23 अप्रैल को सुबह-सुबह केपुलुआन में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार इंडोनेशिया में मंगलवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने इसकी तीव्रता 6.9 बताई लेकिन इंडोनेशिया जियो फिजिक्स सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.3 रही। यह भूकंप करीब 84 किलोमीटर की गहराई में तड़के करीब 3 बजे आया। इसके बाद दो-तीन झटके और महसूस किए गए।

इंडोनेशिया के जियोफिजिक्स सेंटर और वेदर डिपार्टमेंट ने भूकंप के तुरंत बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही आपदा प्रबंधन समिति को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सुमात्रा के पश्चिमी तट पर और नजदीक के आईलैंड्स का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूकंप के तेज झटकों की वजह से लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.