Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फादर्स डे: देखिए पिता—पुत्र की अजब—गजब सेल्फी, लाखों ने देखी और हजारों ने पसंद किया

by Raju Chaurasia • June 19, 2022

फादर्स डे: देखिए पिता—पुत्र की अजब—गजब सेल्फी, लाखों ने देखी और हजारों ने पसंद किया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह सीन किसी ग्रामीण इलाके में रेलवे ट्रैक का है। अलग-अलग ट्रैक पर दो ट्रेन विपरित दिशा में गुजर रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ही ट्रेन से एक-एक शख्स गेट पर खड़े हैं। सोशल मीडिया पर इसे पिता-पुत्र की अजब-गजब सेल्फी बताया जा रहा है।

 

वैसे यह वायरल तस्वीर भारत की नहीं है। यह तस्वीर बांग्लादेश रेलवे की है। तस्वीर में दिख रहे दोनों शख्स पिता-पुत्र हैं। पिता बांग्लादेश रेलवे में गार्ड हैं, जबकि पुत्र बांग्लादेश रेलवे में ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर यानी टीटीई। यह सेल्फी तब ली गई, जब दोनों ही ड्यूटी पर थे और अलग-अलग ट्रेन में अलग-अलग दिशा में यात्रा कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर इस सेल्फी की खूब तारीफ हो रही है। सुरेश कुमार नाम के ट्विटर अकाउंट से इस तस्वीर को पोस्ट किया गया है। इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, जबकि 80 हजार से ज्यादा लोग इस तस्वीर को पसंद कर चुके हैं। वहीं, करीब साढ़े पांच हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। बहुत से लोगों ने इस तस्वीर पर दिलचस्प कमेंट भी दिए हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया है- अजब-गजब सेल्फी, पिता रेलवे में गार्ड है और बेटा टीटी है। जब दोनों की ट्रेन अगल-बगल से गुजरी तो एक सेल्फी का लम्हा बन गया। इसके साथ दिल का इमोजी भी लगाया गया है। मगर इस तस्वीर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात हम आपको अब बताने जा रहे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.