यूनिक समय, मथुरा। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों—अयोध्या, काशी (वाराणसी) और मथुरा—के साथ-साथ स्कूलों और प्रशासनिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। आतंकी संगठन के नाम से मिले इस धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण नगरी मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। मथुरा जंक्शन, प्लेटफार्मों और ट्रेनों में बढ़ी निगरानी धमकी के मद्देनजर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश व निकास द्वारों, प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों तथा सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके संदिग्ध सामान की गहनता से तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परिसर में हर संदिग्ध गतिविधि पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है। त्योहारों को देखते हुए विशेष सतर्कता अयोध्या में आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन और सिविल पुलिस विशेष सावधानी बरत रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों के अंदर भी सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक यूके कौशिक के संयुक्त नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत सुरक्षा बलों को सूचित करें। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान; 23 साल लंबे करियर को कहा अलविदा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]