Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लड़की से दोस्ती करनी पड़ी महंगी, लोगों ने बीच सड़क में किया बुरा हाल, गंभीर हालत में भर्ती

by Raju Chaurasia • June 21, 2022

लड़की से दोस्ती करनी पड़ी महंगी, लोगों ने बीच सड़क में किया बुरा हाल, गंभीर हालत में भर्ती

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

जयपुर। सोशल मीडिया पर कुछ देर पहले से एक वीडियो वायरल हो रहा है। दो मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में कुछ लोग करीब बीस से पच्चीस साल के एक युवक को पीटते दिख रहे हैं। हांलाकि वीडियो इस तरह से बनाया गया है कि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इस घटना के बाद से अब पुलिस मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है। वीडियो राजसमंद जिले के ग्रामीण इलाके का बताया गया है।

दरअसल पूरा वीडियो राजसमंद जिले के नाथद्वारा क्षेत्र में स्थित एक गांव का बताया जा रहा है। जिसके अनुसार सोमवार, 20 जून 2022 की दोपहर कुछ लोगों ने बस स्टैंड के नजदीक एक युवक को पकड़ा और उसके बाद उससे मारपीट शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि जो लोग मारपीट कर रहे हैं उनके किसी परिचित की लड़की से इस लड़के ने दोस्ती की थी। इससे परिवार के लोग नाराज थे, साथ ही लड़के को सबक सिखाने की बात कही थी। मंगलवार को वह बस स्टैंड के नजदीक मिल गया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद नाथद्वारा थानाधिकारी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मामले की जांज कर रही पुलिस की जानकारी मे सामने आया कि जिस युवक से मारपीट की गई है, उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान है। पीठ और कमर पर भी कई जगह चोटें लगी है। उसका पैर तीन जगह से तोड़ दिया गया है और उसके बाद उसकी जान लेने की भी कोशिश की गई है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती युवक से बातचीत की है। युवक से की गई बातचीत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि जब तक पूरा मामला सामने नहीं आता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि इस वीडियो के बारे में हमारा मीडिया ग्रुप कोई ऑफिशियल वेरीफाई नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.