Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को YSRC ने भी समर्थन दिया, 27 को सिन्हा भरेंगे नामांकन

by Raju Chaurasia • June 24, 2022
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की कैंडिडेट द्रोपदी मुर्मू 24 जून को अपना नॉमिनेशन दाखिल कर रही हैं। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्र ने यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ‘जेड (Z)’श्रेणी की सिक्योरिटी दी है।राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, जबकि रिजल्ट 21 जुलाई का आएगा। बता दें कि यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। 64 साल की द्रौपदी मुर्मू संथाल आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में 20 जून, 1958 को हुआ था।

विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करे क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उनको मना नहीं करेंगे। विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं और सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू जी को चुने। बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी

वो बहुत ही विनम्र महिला हैं और विनम्र पृष्ठभूमि से आती हैं। वो पढ़ी-लिखी और विधायिका एवं प्रशासक के रूप में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि हमारे PM, NDA और भाजपा ने उचित निर्णय लिया है। कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई

पहले अनुसुचित समाज के राम नाम कोविंद प्रधानमंत्री बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले उन समाज के लोगों का आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह

मैं बेहद रोमांचित हूं। यह हमारी विचारधारा का हिस्सा रहा है। मेरे दिवंगत पिता पीएस संगमा ने एक बार कहा था कि एक दिन एक आदिवासी व्यक्ति भारत का राष्ट्रपति बनेगा। यह हम सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हम उनकी(द्रोपदी मुर्मू) उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं। मेघालय के सीएम कोनराड संगमा

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों को समर्थन देने के फैसले को लेकर कल अपने विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी।
द्रौपदी मुर्मू का नामांकन भरने से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जनरल वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त), भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिंह और BJD नेता डॉ. सस्मित पात्रा संसद भवन पहुंचे।
दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सुबह ओडिशा भवन से संसद के लिए रवाना हुई, जहां उन्हें अपना नामांकन दाखिल करना है।
दिल्ली: NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे।

वाईएसआर कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए राजग(NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से गुरुवार रात एक विज्ञप्ति में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए मुर्मू के नामांकन की सराहना की गई। यह एक अच्छा संकेत है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी समुदाय से एक व्यक्ति, वह भी एक महिला, राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित हुई है, इसलिए, वाईएसआरसी ने उन्हें अपना समर्थन दिया। हालांकि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी शुक्रवार को नई दिल्ली में मुर्मू के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन राज्य मंत्रिमंडल की पूर्व निर्धारित बैठक के कारण वह नहीं आ पा रहे हैं। वाईएसआरसी संसदीय दल के नेता वी विजयसाई रेड्डी और लोकसभा में नेता पी मिधुन रेड्डी इस कार्यक्रम में वाईएसआरसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वाईएसआरसी के राज्यसभा में नौ सदस्य और लोकसभा में 22 के अलावा आंध्र प्रदेश विधानसभा में 151 सदस्य हैं।

द्रौपदी मुर्मू को NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेट किए जाने पर BJD सुप्रीमो और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले ही खुशी जता चुके हैं। पटनायक ने मुर्मू को उनकी उम्मीदवारी पर बधाई देते हुए एक ट्वीट में कहा था, “पीएम @narendramodi जी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे खुशी हुई। यह वास्तव में ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है।”

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.