Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टिप्स: मिलावटी से शहद से बचकर रहे, इस तरह करें शुद्ध हनी की जांच

by Raju Chaurasia • July 7, 2022
Advertisement
Ad

अधिकतर लोग चीनी की जगह हेल्दी और फिट रहने के लिए शहद (honey) का इस्तेमाल करते हैं। सुबह के समय गर्म पानी में नींबू और शहद का सेवन करना हो या किसी स्वीट डिश में मिठास लानी हो, तो हम शहद का इस्तेमाल करते हैं। यूं तो बाजारों में कई तरह का शहद मिलते हैं, लेकिन इन दिनों मिलावटी शहद का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम शुद्ध शहद का सेवन करें। अब शहद की प्योरिटी की जांच कैसे की जाए यह बड़ा सवाल है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चार ऐसे टिप्स जिससे आप शहद की शुद्धता की जांच कर सकते हैं….

शहद की शुद्धता जांचने के लिए सबसे पहले आप थोड़ी सी मात्रा में अपने अंगूठे पर शहद लगाएं। अगर यह तरल पदार्थ की तरह बहने लगे, तो समझ जाए कि यह शुद्ध शहद नहीं है, क्योंकि असली शहद से एक तार गाढ़ा होता है और टपकता नहीं है। साथ ही यह एक तार की उंगलियों में चिपकता है।

दूसरे तरीके से शहद की शुद्धता जांचने के लिए आप एक गिलास में पानी लें और इसमें एक चम्मच शहद डालें। अगर शहद पानी में घुल जाए तो समझ जाएं कि वह नकली है और इसमें मिलावट की गई है। शुद्ध शहद गिलास के तले में जमा हो जाता है।

शहद की प्योरिटी जांचने के लिए आप घर में इस्तेमाल होने वाले सिरके का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए सिरके में कुछ बूंद शहद की मिलाएं। अगर इसमें झाग आने लगे तो समझ जाए कि यह नकली है। वहीं अगर यह अच्छी तरह से बिना झाग के विनेगर में मिल जाए या सतह पर बैठ जाए तो समझ लें कि आपका शहद प्योर है।

शहद की शुद्धता जांचने के लिए आप इसका हीट टेस्ट भीकर सकते हैं। शहद जलता नहीं है इसमें आग नहीं लगती है। ऐसे में एक चम्मच में शहद लें और उसमें माचिस की तीली से आग लगाने की कोशिश करें अगर यह जलता है तो आप समझ जाएं कि शहद मिलावटी है।

अन्य तरीका
शहद की शुद्धता जांचने का एक तरीका यह भी है कि अगर शुद्ध शहद होगा तो आपको इसमें मीठी सुगंध आएगी और अगर कच्चा या मिलावटी शहद होगा तो इससे आपको गले में अजीब सी सेंसेशन फील होगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.