Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हुआ कफ-कोल्ड कॉम्बिनेशन, दवा पर चेतावनी लिखना अनिवार्य

by Tarun Bhardwaj • August 23, 2026
Cough and cold combination banned for children under 4 years of age

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हुआ कफ-कोल्ड कॉम्बिनेशन, दवा पर चेतावनी लिखना अनिवार्य

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार ने एक बेहद अहम फैसला लिया है। सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट (Chlorpheniramine Maleate) और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड (Phenylephrine Hydrochloride) से बने सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) के निर्माण, बिक्री और वितरण के नियमों को सख्त कर दिया है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत जनहित में जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन दवा संयोजनों का इस्तेमाल अब चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

लेबल और पैकेट पर देनी होगी स्पष्ट चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्रालय और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद जारी निर्देश के अनुसार, अब सभी संबंधित दवा कंपनियों को अपनी दवाओं के लेबल, कार्टन, इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर बड़े और स्पष्ट अक्षरों में चेतावनी छापनी होगी। पैकेट पर लिखा होना अनिवार्य होगा: “इस फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए।”

क्यों लिया गया यह फैसला?

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी, जुकाम और बहती नाक के इलाज में इस्तेमाल होने वाले ये साल्ट छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञ समिति का मानना है कि चार साल से छोटे शिशुओं के इलाज के लिए बाजार में अन्य सुरक्षित और असरदार विकल्प उपलब्ध हैं।

पूर्व में 15 अप्रैल 2025 को भी कुछ चुनिंदा कॉम्बिनेशन पर पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन अब शनिवार 22 अगस्त 2026 से इसे इन दोनों तत्वों वाले हर प्रकार के फॉर्मूलेशन पर सख्ती से लागू कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे छोटे बच्चों को बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी एंटी-कोल्ड या सिरप दवा देने से बचें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: BJP: टीम नवीन की पहली बैठक में बड़ा फैसला; ‘वंदे मातरम’ के सम्मान में भाजपा ने पारित किया 10-सूत्रीय ऐतिहासिक प्रस्ताव

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा