Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी: राष्ट्रपति चुनाव के लिए सीएम योगी ने डाला पहला वोट

by Raju Chaurasia • July 18, 2022
Advertisement
Ad

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान सोमवार 18 जुलाई को जारी है। यूपी के 403 विधायक इस दौरान विधान भवन में मतदान करेंगे। यहां हर मत का मूल्य 208 है। मतदान को लेकर लगातार विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लखनऊ में सीएम योगी ने पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया। मतदान के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 80 फीसदी वोटों को एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिलाने का वादा भी किया। इसके बाद दूसरा मत संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना और तीसरा मत विधायक धीरेंद्र सिंह ने डाला।

CM Yogi casts first vote for Presidential election OP Rajbhar arrived Brajesh Pathak

भाजपा के विधायकों और मंत्रियों ने मतदान के लिए जाने के साथ ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का दावा किया। इस बीच सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। उनके द्वारा भी राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही गई। राजभर इन दिनों अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। ज्ञात हो कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन का ऐलान किया था। हालांकि उस बैठक में राजभर को न बुलाए जाने से उनकी नाराजगी भी सामने आई थी।

मतदान के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा से नाराजगी को लेकर कई वजहें हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनसे एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने तो समर्थन मांगा हालांकि यूपीए के किसी भी नेता ने इस बारे में उनसे बातचीत नहीं की। लिहाजा उन्होंने अपने दल के सभी विधायकों के साथ द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया। इस बीच सहायक रिटर्निंग अधिकारी बृजभूषण दुबे ने बताया कि यूपी में एक विधायक के मत का मूल्य 208 है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.