Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक पर अज्ञात शख्स ने एसिड से किया अटैक, झुलसने पर जयपुर किया रैफर

by Raju Chaurasia • July 21, 2022
Advertisement
Ad

राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाना इलाके के पुजारी का बास गांव में आज सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक पर अज्ञात शख्स ने एसिड अटैक कर दिया। पीडि़त विकास शर्मा सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उस पर एसिड फेंक दिया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे श्रीमाधोपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीडि़त विकास ने बताया कि वह दौड़ लगाने जयरामपुरा जाता है। आज भी सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर जयरामपुरा के लिए साइकिल से रवाना हुआ था। इसी दौरान गांव की सड़क के पास ही एक अज्ञात शख्स ने पीछे से आकर उस पर एसिड फेंक दिया। उसने बताया कि जब वह घर से निकला था तो उसने उस शख्स को काले कपड़ों में देखा था। लेकिन, नजरअंदाज करते हुए वह आगे निकल गया। पर इसी दौरान पीछा करते हुए उसने उस पर एसिड फेंक दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

घटना में पीडि़त विकास शर्मा की पूरी पीठ, हाथ के पीछे का हिस्सा व पैर झुलस गया। जिसका चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन, हालत गंभीर जान उन्होंने उसे जयपुर रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार विकास शर्मा सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए ही वह रोज सुबह दौड़ लगाने जाता था। शुक्रवार को बीएसएफ की भर्ती के लिए वह जैसलमेर भी जाने वाला था। लेकिन, इससे पहले ही उस पर तेजाब से हमला कर दिया गया।

इधर, पुलिस ने तेजाब से हमला करने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लेने साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जिन्होंने आसपास के लोगों व मुखबिर की मदद से आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.