यूनिक समय, नई दिल्ली। तकनीक जगत के दिग्गज ब्रांड वनप्लस (OnePlus) के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 के भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। पहले जहां यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह स्मार्टफोन केवल चीनी बाजार तक ही सीमित रहेगा, वहीं अब ताजा रिपोर्टों और टेक टिपस्टर्स के दावों के अनुसार कंपनी इसे भारतीय ग्राहकों के लिए भी पेश करने की पूरी तैयारी कर रही है। मुंबई में सीक्रेट मीटिंग और लॉन्च रणनीति प्रसिद्ध भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, वनप्लस की शीर्ष नेतृत्व टीम ने हाल ही में मुंबई में एक उच्चस्तरीय गोपनीय बैठक की है। इस बैठक में भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की संभावित कीमत, मार्केट पोजिशनिंग और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। इसके साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्य फ्लैगशिप मॉडल के साथ कंपनी इसका किफायती वेरिएंट OnePlus 16R भी भारत में एक साथ लॉन्च कर सकती है। अत्याधुनिक डिस्प्ले और तगड़ी परफॉर्मेंस चीन में पेश किए गए मॉडल के आधार पर, स्मार्टफोन में 6.78 इंच का BOE X4 OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 2772 x 1272 पिक्सल रेजलूशन और 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सामान्य इस्तेमाल में इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक रहती है, जो गेमिंग के दौरान 185Hz तक पहुंच जाती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें क्रिस्टल शील्ड ग्लास (Crystal Shield Glass) का इस्तेमाल किया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर संचालित होता है। इसमें 16GB रैम और 1TB तक की विशाल इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी, डिस्प्ले और टच रिस्पॉन्स के लिए फोन में क्रमशः G3, P4 और T3 डेडिकेटेड चिप्स लगाए गए हैं। 200MP का मुख्य कैमरा और विशाल बैटरी फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए OnePlus 16 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा शामिल है। यह कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम क्षमता से लैस है। वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 9000mAh की शक्तिशाली बैटरी है, जो लंबे पावर बैकअप का आश्वासन देती है। इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल किया गया है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Rasik Dulari Sharan Case: रसिक दुलारी शरण प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टली; 7 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]