Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

युवती से पाकिस्तान युवक ने किया दुष्कर्म, देवर और ससुर पर लगाया गंभीर आरोप, एसएसपी से की शिकायत

by Raju Chaurasia • July 27, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की वारदातों के बीच यूपी के मेरठ जिले से इसी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया। जहां एसएसपी के कार्यालय में दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची युवती के शिकायत पत्र में एक पाकिस्तानी युवक की ओर से की गई घिनौनी वारदात की दास्तां लिखी और साथ ही उसने अपने देवर और ससुर पर पाकिस्तानी के साथ मिलकर अवैध हथियारों की सप्लाई करने का आरोप भी लगाया। मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने पुलिस को अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े सबूत भी दिए हैं।

पूरा मामला यूपी के मेरठ जिला स्थित मवाना का है। जहां रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि शादी नौ साल पहले गौतमबुद्धनगर के छौलस गांव में हुई थी। महिला के पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उसने बताया कि बीते 3 सालों से पाकिस्तानी अफसर अली का उसके घर आना जाना है। उसने बताया कि देवर और ससुर पाकिस्तानी अफसर अली के साथ मिलकर अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करते है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध हथियारों की सप्लाई की जानकारी जब उसे हुई तो उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद देवर-ससुर ने उसको बंधक बनाया और पाकिस्तानी अफसर अली ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।

पीड़िता के अनुसार, विरोध के बाद बार-बार धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसी बीच सऊदी अरब से एक सप्ताह पहले पति वापस लौटे तो महिला ने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पति ने जब देवर और ससुर से इसके बारे में पूछा तो आरोपियों ने पीड़िता के पति को भी मारने की धमकी दे दी। कांवड़ यात्रा के चलते एसएसपी ऑफिस पर कोई अधिकारी नहीं मिले। वहां एक दरोगा ने महिला को पीली पर्ची दी और जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.