Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

iPhone 14 सितंबर में लॉन्च हो रहा है, जानें कीमत और फीचर्स

by यूनिक समय • July 29, 2022
Advertisement
Ad

Apple आने वाले महीनों में एक नई स्मार्टफोन सीरीज, iPhone 14 लॉन्च करने जा रहा है। आधिकारिक तौर पर तो इस सीरीज को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स हर दिन कुछ नया बताती हैं, जो इस स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए काफी जरूरी होता है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन ब्रांड Apple की तरफ से इस बारे में कोई सूचना सामने नहीं आई है कि इस स्मार्टफोन सीरीज को कब लॉन्च किया जाएगा। हर साल के ऐप्पल के ट्रेंड को देखते हुए यह माना जा रहा है कि iPhone 14 Series को सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। iPhone के पिछले मॉडल भी इसी समय में लॉन्च किये गए थे।

आपको शायद पता होगा, iPhone 14 सीरीज में इस बार iPhone 14 Mini शामिल नहीं होगा, उसकी जगह iPhone 14 Max नाम का मॉडल लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max, तीन स्मार्टफोन्स होंगे. लेटसत खबरों की मानें तो iPhone 14 Pro Max की कीमत लगभग 96 हजार रुपये हो सकती है और नए iPhone 14 Max की 64 हजार रुपये और 72 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.