Thu, Oct 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन; होलीगेट से कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च

by Tarun Bhardwaj • October 8, 2026
Congress protests demanding the resignation of the Chief Election Commissioner

Mathura: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन; होलीगेट से कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में गुरुवार को मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय होली गेट से लेकर कलेक्ट्रेट तक जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों के साथ कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

पैदल मार्च के दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जैसे नारों से सजी तख्तियां नजर आईं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग आधे घंटे तक बैठकर धरना-प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट परिसर की घेराबंदी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

वोटों की कथित हेराफेरी के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन: श्याम सुंदर शर्मा

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सरकारें बनाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती और मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक कांग्रेस का यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

33 साल बाद कांग्रेस में वापसी और स्थानीय स्तर पर गुटबाजी के सवाल पर शर्मा ने कहा कि वह पार्टी में एक ‘सेतु’ का काम करते हुए सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।

प्रशासन और सत्ता पक्ष पर बरसे जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस जनहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन और सत्ताधारी दल मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनविरोधी नीतियों और चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट से लेकर सड़कों तक अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: पंडित दीनदयाल धाम मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक; कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने युवाओं को दिया उद्यमिता का मंत्र

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम मोदी ने India Mobile Congress के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया मथुरा में पंडित दीनदयाल धाम मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाना पाटेकर का आज पुणे के फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार वृंदावन गुरुकुल हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख विराट कोहली के प्रवक्ता के खंडन पर फलाहारी महाराज का नया बयान जारी वृन्दावन में ‘केली कुंज’ आश्रम पहुंचे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन