Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पांचवीं पास युवक ने घर पर बना डाला एयरक्राफ्ट, बताया कि दिल पर लग गई थी वो बात!

by Raju Chaurasia • July 30, 2022

पांचवीं पास युवक ने घर पर बना डाला एयरक्राफ्ट, बताया कि दिल पर लग गई थी वो बात!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो…गुलजार के इस शेर को चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के दस्सूसर गांव में रहने वाले बजरंग ने सार्थक कर दिखाया है। जो महज पांचवी पास है और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। लेकिन, जब एक दिन प्लेन देखने की इच्छा में एयरपोर्ट जाने पर सुरक्षा गार्डों ने उसे रोक दिया तो उसने खुद ही एयरक्राफ्ट तैयार करने का संकल्प ले लिया। उसने इसके लिए दिन रात मेहनत की और आखिरकार घर में ही एयरक्राफ्ट तैयार कर अनूठा कारनामा कर दिखाया।

दस्सूसर निवासी बजरंग ने एयर क्राफ्ट टू सीटर बनाया है। जो पूरी तरह देसी तकनीक पर आधारित है। बजरंग ने बताया कि यह जीपीएस सिस्टम पर काम करेगा। जिसका इंजन पेट्रोल पर चलेगा। हवा में यह 550 मीटर ऊंचाई तक जाने की क्षमता रखता है। जिसमें यात्री सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। बजरंग ने बताया कि एयरफ्राफ्ट का निर्माण करने में करीब 15 लाख रुपये की लागत आई है।

बजरंग ने बताया कि उसके मन में एयरक्राफ्ट तैयार करने का विचार आया तो वह करीब 8 साल पहले जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा। लेकिन उसे वहां सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया। ये बात उसके दिल में लग गई। इसके बाद उसने जो किया। वह सबके सामने हैं। प्लेन नहीं देख पाने से वह बहुत निराश हुआ लेकिन तभी उसने खुद का एयरक्राफ्ट बनाने की मन में ठान ली। जिसके बाद 2015 में वह अपने निजी एयरक्राफ्ट के मिशन में जुट गया। और सात साल बाद आखिरकार उसने खुद का अपना प्लेन तैयार कर लिया।

बजरंग का देसी एयरक्राफ्ट अब उड़ने को पूरी तरह तैयार है। लेकिन, इसके लिए उसे प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। जिसकी उसने कवायद शुरू कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो बजरंग का विमान जल्द ही आसमां से बातें करता नजर आएगा।

बजरंग महज पांचवी पास है। जिसकी राजलदेसर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बजरंग ने बताया कि पिछले साल साल में वह जो भी दुकान से कमा रहा था उसका ज्यादातर हिस्सा उसने इस एयरक्राफ्ट को बनाने में लगा दिया। अब उसे जल्द उसके उडऩे का ही इंतजार है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.